निजामाबाद। तहसील क्षेत्र के जमीन कटघर गांव में अमर शहीद मनोज कुमार पांडेय के शहादत दिवस पर आज श्रद्धंाजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सबसे पहले गांव की माटी में जन्म लेकर अमर शहीद हुए मनोज कुमार पांडेय के चित्र पर श्रंद्धाजलि शहीद के माता- पिता विमला देवी और त्रिभुवन पांडेय ने पुष्प अर्पित कर किया। इसके बाद भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश राय विनोद राय डा. शैलेन्द्र नाथ यादव, छात्र नेता अरुण कुमार मिश्र ने शहीद के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
मुख्यातिथि प्रेम प्रकाश राय ने कहा कि अमर शहीद मनोज की कुर्बानी सदैव याद रहेगी। क्योंकि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने शहीदों के गांवों के विकास के लिए उसे समग्र योजनाओं से जोड़ने का प्रदेश के सभी शहीदों के गांवों को जोड़ने का फरमान जारी कर दिया है। श्री राय ने जमीन कटघर गांव को भी समग्र योजनाओं से जोड़ने के साथ इस गांव के विकास का पूरा आश्वासन देते हुए शहीद की मूर्ति रानीपुर तिराहे पर लगवाने का आश्वासन दिया। सभा को भाजपा नेता विनोद राय, डा. शैलेंद्र नाथ यादव, कृपाशंकर पाठक, ग्राम प्रधान साजिद खान, पूर्व प्रधान प्रताप नारायण, नागेंद्र कुमार उपाध्याय, सुनील कुमार मिश्र, राकेश पाठक, मधुसूदन पांडेय, सूबेदार पांडेय सहित दर्जनों लोगों ने संबोधित किया। भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री विनोद राय ने शहीद मनोज के परिवार को हर तरह की और गांव के अमर शहीद मनोज के नाम से मूर्ति स्थापित कराए जाने से लेकर विभिन्न योजनाओं से विकसित कराने की पुरजोर वकालत की है। श्रंद्धाजलि सभा की अध्यक्षता कपिलदेव पांडेय, संचालन पंडित केदार पाठक ने किया। अंत में अमर शहीद मनोज पांडेय के भाई संतोष पांडेय ने श्रंद्धाजलि सभा मे आये हुए सभी लोगों के प्रति आभार जताया।