फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथे दिन भी हड़ताल पर अड़े रहे अमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ द्वारा 11 सूत्री मांगों को लेकर सदर तहसील, सगड़ी में चौथे दिन भी हड़ताल पर अमीन अड़े रहे। वक्ताओं ने कहा कि जब तक हमारी मांगों को पूरा नहीं कर दिया जाता है अनिश्चित कालीन हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन

सदर तहसील में चल रहे अनिश्चित कालीन हड़ताल की अध्यक्षता रामसूरत यादव ने किया। उन्होंने कहा कि ग्रेड वेतन 2000-2800 किए जाने, शैक्षिक योग्यता स्नातक किए जाने, मोटर साइकिल भक्ता दिए जाने, वसूली के नाम संग्रह अमीनों का उत्पीडन बंद किए जाने, सामयिक सेवाओं को जोडक़र वेतन वृद्धि का लाभ सेवा नियमावली में किए जाने की मांग की।धरने में प्रेम कुमार मिश्रा, सूबेदार यादव, सुशील श्रीवास्तव, अशोक गौड़, रामपलट गिरी, महेंद्र राम, अरविंद अस्थाना सहित अनेक अमीन उपस्थित रहे। इसी प्रकार सगड़ी तहसील में दीनानाथ मिश्र की अध्यक्षता में धरना दिया गया। तहसील उपाध्यक्ष ओमकारनाथ श्रीवास्तव ने कहा कि चार दिन हो जाने के बाद भी जिला प्रशासन हमारी हड़ताल को नजरअंदाज कर रहा है। प्रशासन के इस अडिय़ल रवैया से हमारी हड़ताल समाप्त नहीं होने वाली है। हमारी मांगे जब तक पूरी नहीं होगी हड़ताल जारी रहेगी। धरने को मंडल अध्यक्ष अवलेंद्र सिंह, राम विनय, राजा राम यादव ने भी संबोधित किया। इस मौके पर रामशरीख, मोहम्मद अनीस, रामाज्ञा, रमेश, जयराम सिंह, जर्नादन सिंह सहित अनेक अमीन उपस्थित रहे।
वहीं मेजवां उत्तर प्रदेश राजस्व अमीन संघ के आह्वान पर शुक्रवार को 11 सूत्रीय मांगों को लेकर फूलपुर तहसील में संग्रह अमीनों ने धरना दिया। बैठक कर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया। संग्रह अमीनों के हड़ताल पर चले जाने से राजस्व वसूली का कार्य ठप है। तहसील अध्यक्ष यशवंत यादव ने कहा कि लड़ाई आर-पार की हो गई है। जब तक मांगें पूरी नहीं होगी धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। दीन दयाल बौद्ध, कैलाश सिंह, तिलकधारी, केशव प्रसाद, सुभाष सिंह, सीताराम यादव, दयाशंकर, जयप्रकाश, केशव राम, करन मौर्य, रामराज आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें