फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब तक तीन सेंटर हुए डिबार, आठ मुन्ना भाई पकड़ाये

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू हुए पांच दिन हो गए है। इन पांच दिनों में हाइस्कूल व इंटरमीडिएट के अनिवार्य विषय हिन्दी की परीक्षा भी हो चुकी है। जिसके आधार पर जिले में लगभग 66569 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा छोड़ चुके है। वहीं शासन की मंशा के अनुरूप कार्रवाई करते हुए शिक्षा विभाग ने पांच दिनों में तीन सेंटरों को सामुहिक नकल के आरोप में डिबार करने की संस्तुति करने के साथ ही आठ मुन्ना भाईयों को भी पकड़ा। वहीं अनुचित साधनों का प्रयोग करते हुए 15 परीक्षार्थी पकड़े भी गए है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में कुल 262728 परीक्षार्थी पंजीकृत है। जिसमें हाईस्कूल में 149166 और इंटरमीडिएट में 113562 परीक्षार्थी शामिल है। छह फरवरी से शुरू हुई बोर्ड परीक्षा में अब तक दोनों कक्षाओं के अनिवार्य विषय हिन्दी की परीक्षा संपन्न हो चुकी है। जिसमें कुल 66569 परीक्षार्थी ने परीक्षा छोड़ दी है। इसमें हाईस्कूल के 41441 और इंटरमीडिएट के 25128 परीक्षार्थी शामिल है। संकलन केंद्र प्रभारी अरूण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि हिन्दी अनिवार्य विषय होने के चलते इसे ही अनुपस्थिति का मूल मानक माना जाता है। शासन की नकल विहीन परीक्षा और प्रशासन की सख्ती के चलते नकल न होने के डर से ही परीक्षा छोडने का यह आकड़ा इतना ज्यादा हो गया है। पांच दिन में हुई परीक्षा के दौरान जिले में अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए 15 नकलची और दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते आठ मुन्ना भाई भी पकड़े गए है। इसमें हाईस्कूल के नकलचियों की संख्या 9 और इंटरमीडिएट की 6 है। सर्वाधिक 7 मुन्ना भाई हाईस्कूल में पकड़े गए है। इंटरमीडिएट की परीक्षा में अब तक मात्र एक मुन्ना भाई ही शिक्षा विभाग के हाथ लग सका है। इसके अलावा सामूहिक नकल के आरोप में तीन परीक्षा केंद्रों को डिबार किया गया है। जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग भले ही नकल रोकने के लिए बड़े-बड़े दावे कर रहा है, लेकिन वास्तविकता यह है कि जिले में नकल माफिया नकल कराने का कोई न कोई जुगत प्रतिदिन लगा ले रहे है। कहीं सीसी टीवी बंद कर दी जा रही है तो कहीं कैमरे की आड़ से इमला बोला जा रहा है। यह सब परीक्षा केंद्र पर तैनात स्टैटिक मजिस्ट्रेट और नकल माफियाओं के बीच सांठगांठ के चलते हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें