फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

61 दिव्यांग बच्चों में वितरित किए गए उपकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। तहसील क्षेत्र के बीआरसी केंद्र अजमतगढ़ पर सोमवार को जनपद स्तरीय विकलांग उपकरण वितरण कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें सर्व शिक्षा अभियान के तहत एलिंको कानपुर के सहयोग से 61 दिव्यांग बच्चों में 101 उपकरण वितरित किए गए।
विज्ञापन

खंड शिक्षाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि दिव्यांग बच्चों को स्कूल भेजने के लिए सरकार इस योजना का संचालन कर रही है। इसके तहत सोमवार को आयोजित कैंप में 36 श्रवण यंत्र, 12 व्हील चेयर, 14 ट्राई साइकिल, 6 एल्बोक्रम, 10 कैलियर, 9 एमआर किट का वितरण किया गया। कैंप के दौरान डीसी संतोष कुमार ने कहा कि शैक्षिक समेकित योजना के तहत दिव्यांग बच्चों को शिक्षा के प्रति आकर्षित करने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित है। आगे भी ऐसे आयोजनों के माध्यम से दिव्यांग बच्चों को लाभान्वित किया जाएगा। इस मौके पर पारसनाथ सोनकर, पीएचसी प्रभारी डॉ. शौकत अली, ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजर उमाशंकर, रामकरन, कमलनयन यादव, विमल प्रकाश, प्रहलाद सिंह, संजय यादव, राजमणि शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें