फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिबोर हैंडपंप मामले की नहीं आई जांच रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में जल निगम द्वारा लगाए गए हैंडपंपों के रिबोर में बड़े पैमाने पर घोटाले का मामला प्रकाश में आने पर मुख्य विकास अधिकारी ने इसकी जांच करने के लिए परियोजना निदेशक को जांच सौंपी। लेकिन इस मामले में तीन माह से अधिक का समय होने के बाद भी अभी तक उनके द्वारा जांच रिपोर्ट उपलब्ध नहीं कराई गई। जिसके कारण इस मामले में दोषियों के खिलाफ अब तक कार्रवाई नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी द्वारा हाल ही में जांच आख्या उपलब्ध न कराने पर जिले के 26 अधिकारियों का वेतन रोका गया था इसके बाद भी अधिकारियों की कार्यशैली में कोई सुधार होता दिखाई नहीं दे रहा है। लगभग तीन माह पूर्व जल निगम में रिबोर के नाम पर बड़े घपले का मामला प्रकाश में आया था। जिसमें जल निगम द्वारा रिबोर के दौरान हैंडपंपों से निकलने वाले खराब सामानों की निलामी करनी थी लेकिन विभाग ने बिना निलामी के ही सारे सामानों की बिक्री कर दी। इसकी जानकारी होने पर मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक सिंह ने उक्त मामले की जांच परियोजना निदेशक दुर्गादत्त शुक्ल को सौंपी। उन्होंने ने इसकी जांच बीडीओ के माध्यक से कराकर आख्या उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। सूत्रों की मानें तो मुख्य विकास अधिकारी की ओर से इसके लिए उन्हें रिमाइंडर भी भेजा गया लेकिन तीन माह बाद भी उनके द्वारा जांच रिपोर्ट उपलब्ध नहीं कराई गई। जिसके कारण इस मामले के दोषियों के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। इस संबंध में मुख्य विकास अधिकारी का कहना है कि अभी जांच रिपोर्ट नहीं आई है।

मैंने सभी बीडीओ को जांच करने का निर्देश दे दिया है। जिसमें 11 बीडीओ ने अपनी जांच आख्या उपलब्ध करा दी है। व्यस्तता के कारण बाकी बीडीओ जांच आख्या उपलब्ध नहीं करा पा रहे हैं। जैसे ही उनके द्वारा जांच आख्या उपलब्ध करा दी जाती है उसे मुख्य विकास अधिकारी को उपलब्ध करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्गा दत्त शुक्ला, परियोजना निदेशक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें