फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछले वर्ष का पैसा न मिलने से नाविक नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
लाटघाट। सगड़ी तहसील क्षेत्र के देवारावासियों को हर वर्ष बाढ़ की विभीषिका का सामना करना पड़ता है। बाढ़ के दौरान इनके आवागमन के लिए नाव ही एकमात्र सहारा होती है। पिछले वर्ष बाढ़ के दौरान चलाई गई नाव का पैसा न मिलने से नाराज नाविकों ने शनिवार को नाव चलाने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

देवारा क्षेत्र के बाढ़ ग्रस्त एरिया में लोगों के आवागमन के लिए प्रशासन द्वारा नाव की व्यवस्था की जाती है। इन नाविकों को प्रशासन द्वारा उनके पारिश्रमिक का भुगतान किया जाता है। लेकिन दुर्भाग्य तो यह है कि नाविकों को वर्ष 2016 में बाढ़ के दौरान चलाई गई नाव का पैसा अभी तक नहीं मिला है। जिसे लेकर नाविकों में नाराजगी है। गांव के नागरिक रामसिंह, सुनील, सुशील, पखंडी, मजनू आदि का कहना है कि हम लोगों को अभी तक पैसा नहीं दिया गया हम लोग पिछले साल नाव चलाए थे। जब पैसा नहीं मिलेगा तो नाव चला कर हम लोग क्या करेंगे। साल में दो महीने लगभग बाढ़ रहती है 15 से 20 दिन नाव चलाना पड़ता है। उसका भी पैसा नहीं मिलेगा तो हम लोग नाव नहीं चलाएंगे। पहले पिछले वर्ष के हमारे पारिश्रमिक का भुगतान किया जाए तभी हम इस बार नाव चलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें