फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घुड़ दौड़ में शेख अली के घोड़े बुलेट को मिला पहला स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिलो। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बच्चे लाल शास्त्री की जयंती पर मंगलवार को मुबारकपुर के कस्बा सराय गांव में चेतक प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें अमिलो निवासी शेख अली आजम के घोड़े बुलेट ने पहला स्थान प्राप्त किया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बच्चे लाल शास्त्री कस्बा सराय गांव के मूल निवासी थे। मंगलवार को उनकी जयंती के अवसर पर गांव में चेतक प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें अमिलो निवासी शेख अली आजम का घोड़ा बुलेट प्रथम स्थान पर रहा। घोड़े पर घुड़सवारी तौहीद अनवर कर रहे थे। दूसरे स्थान पर अमिलो गांव के ही मोहम्मद शमीम का घोड़ा लाल बादशाह रहा। सरदारपुर खुजिया गांव निवासी दीपचंद यादव के घोड़े को तीसरा स्थान मिला। प्रथम व द्वितीय स्थान पर आने वाले घोड़ों के सवार व मालिक को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन भाजयूमो जिलाध्यक्ष कमलेंद्र मिश्रा ने किया। प्रतियोगिता का आयोजन ग्राम प्रधान इस्माइल फारूखी ने किया था। इस अवसर पर राजेंद्र प्रसाद, गुलाब मौर्य, कमलेश राजभर, सूरज प्रसाद, धनंजय यादव, संजय, निजामुद्दीन, दाऊद फारूखी, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


जयंती पर याद किए गए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी
सठियांव। विकास खंड के एकमात्र स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कामरेड बच्चेलाल शास्त्री की 99 वीं जयंती मंगलवार को ब्लाक परिसर में मनाई गई। परिसर में स्थित उनके स्तंभ पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद ‘सेनानियों का सपना और आज का भारत’ विषय पर गोष्ठी आयोजित हुई। किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष कामरेड इंतेयाज बेग ने कहा कि स्व. बच्चेलाल का मकसद शोषित वंचित और कमजोर वर्ग की सेवा था। कामरेड रामहर्ष यादव ने कहा कि शास्त्री जी जीने से लेकर मरने तक कभी विचलित नहीं हुए। अध्यक्षता रामहर्ष और संचालन सुरेंद्र यादव ने किया। इस मौके पर गुलाब मौर्य, हीरा यादव, शत्रुघ्न यादव, निशार अहमद, श्रीकांत सिंह, रामाज्ञा यादव, खरपत्तू राजभर, मंगलदेव यादव, रामचंद्र पटेल, शंकर मौर्य, सत्यराम, रामसमुझ आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें