आजमगढ़। श्री अग्रसेन महिला महाविद्यालय में चल रहे सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का समापन बुधवार को हुआ। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष मीरा यादव ने कहा कि आजादी के 69 वर्ष बाद भी महिलाओं को वह सम्मान नहीं मिला जिसकी वह हकदार है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में भी देखा जाय तो गांव और शहर की महिलाओं में ाफी अंतर है। स्वयं सेविकाओं ने सरोजनी नायडू, मदरटेरेसा, रानी लक्ष्मीबाई, रमाबाई और सावित्री बाई फूले के विषय में विस्तार से चर्चा की। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यर्पण कर किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्या डा. प्रिया मुखर्जी और कार्यक्रम अधिकारी डा.निशा यादव ने मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष मीरा यादव का स्वागत माला पहना कर किया। इस अवसर पर पूर्व प्राचार्या डा.शशि श्रीवास्तव, डा.पूनम श्रीवास्तव, डा.अखिलेश यादव, डा. विनोद पाठक, डा. आराधना सिंह, डा. इंदुमति दुबे, डा. अनीता भारती आदि उपस्थित रही।