फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिस्टलरी सहित 200 करोड़ परियोजनाओं का होगा लोकार्पण और शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
चार जनवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनपद को 200 करोड़ के परियोजनाओं की सौगात देंगे। चीनी मिल परिसर में बने डिस्टलरी प्लांट, शहर और मुबारकपुर का बस अड्डा, मेडिकल कालेज में जांच के लिए दी गई विभिन्न मशीनों, नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय कैंपस भवन और पीडब्ल्यूडी की विभिन्न परियोजनाओं का लोकापर्ण करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। मिल परिसर में कार्यक्रम स्थल का जायजा लेने के लिए शनिवार को जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह और पुलिस अधीक्षक अजय साहनी दल बल के साथ पहुंचे।
विज्ञापन

सठियांव चीनी मिल परिसर में चार जनवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन हो रहा है। उनके आगमन को लेकर प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने सभी विभागों के अधिकारियों और कार्यदायी संस्थाओं को इस दौरान मुख्यमंत्री द्वारा किए जाने वाले लोकार्पण और शिलान्यास की सूची तैयार करने का निर्देश दे दिया है। हालांकि अभी तक शासन की ओर से कोई प्रोटोकाल तो नहीं आया है लेकिन जिला प्रशासन अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गया है। चीनी मिल परिसर में मंच, पंडाल, हेलीपैड, सुरक्षा आदि का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक लाव-लश्कर के साथ जा धमके। जहां उन्होंने मिल परिसर में बने पुराने मंच का निरीक्षण किया और उसका ही प्रयोग करने का भी निर्देश दिया। इस मंच से ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनसभा को संबोधित करेंगे। चीनी मिल के पूर्वी हिस्से में हेेलीपैड बनेगा जहां मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर उतरेगा। इस संबंध में तैयारी करने का अधिकारियों ने मातहतों को निर्देश दिया। इस दौरान जिलाधिकारी ने रास्ते में अवरोध बने खंभे को हटाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें