फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

69000 शिक्षक भर्ती : विद्यालय आवंटन से पहले फिर से हुई जांच, अभ्यर्थियों के अभिलेख में मिली गड़बड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। प्रदेश में 69 हजार सहायक अध्यापकों के सापेक्ष हुई 31277 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया में काउंसलिंग के बाद नियुक्ति पत्रों का वितरण हो चुका है। मगर, सरकार ने नियुक्ति पत्र पाने वालों शिक्षकों की स्कूल आवंटन से पहले एक बार फिर जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी तीन शिक्षकों के अभिलेखों में गड़बड़ी पाए जाए जाने पर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी की गई है। विभाग के मुताबिक अभी और भी शिक्षकों के अभिलेख फर्जी मिल सकते हैं। बीएसए ने जिन शिक्षकों को नोटिस भेजा है यदि वह समय से साक्ष्य सहित प्रस्तुत नहीं हुए तो उनकी नियुक्ति निरस्त मानी जा रही है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा परिषद ने 31,277 शिक्षक भर्ती के तहत नियुक्ति पत्र पाने वाले कुल शिक्षकों के विद्यालय आवंटन को लेकर दिशा-निर्देश जारी कर दिया गया है। सचिव बेसिक शिक्षा परिषद प्रताप सिंह बघेल ने बीएसए को जांच के निर्देश दिए हैं। जांच में नियुक्ति पत्र प्राप्त कर चुके शिक्षकों के अभिलेख सत्यापन के दौरान कई गड़बड़ियां मिल रही है। तीन शिक्षकों के अभिलेख में गड़बड़ी मिलने पर बीएसए ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर दो दिनों के अंदर स्पष्टीकरण मांगा था। समय पर साक्ष्य सहित जवाब न देने पर शिक्षकों की नियुक्ति भी निरस्त कर दी जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों की 14 व 15 अक्तूबर को जिला स्तर पर काउंसिलिंग कराई गई थी। 16 अक्तूबर को चयनित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र जारी किया गया।
आज होगा विद्यालयों का आवंटन
जनपद में नियुक्ति प्राप्त अभ्यर्थियों के विद्यालय आवंटन के लिए 29 अक्तूबर को जूनियर हाईस्कूल जाफरपुर में काउंसलिंग होगी। बीएसए ने बताया कि ऑनलाइन विद्यालय आवंटन के लिए संशोधित काउंसलिंग कार्यक्रम निर्धारित की गई। दिव्यांग महिला सुबह नौ बजे से 10 बजे तक, दिव्यांग पुरुष सुबह 10 बजे से 11 बजे तक एवं समस्त महिला अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग होगी।
विज्ञापन

समय से चूके तो अंतिम नंबर का करना पड़ेगा इंतजार
नवनियुक्त शिक्षकों को इस बार ऑनलाइन विद्यालयों का आवंटन होगा। इसके लिए प्रेरणा पोर्टल पर एक साफ्टवेयर विकसित किया गया है। मेरिट व गुणांक के आधार पर नवनियुक्त महिला व दिव्यांग शिक्षकों को ऑनलाइन विकल्प भरने का अवसर मिलेगा। जिले के 1294 नव नियुक्त शिक्षकों को विद्यालय आवंटित करने के लिए 29 अक्तूबर को काउंसिलिंग होगी। इस बार अगर दिव्यांग महिला-पुरूष शिक्षक और महिला शिक्षक अपने क्रम से चूके तो उन्हें अंतिम नंबर का इंतजार करना पड़ेगा और उस नंबर पर जो विद्यालय मिलेगा वहीं पर उन्हें ज्वाइनिंग करनी होगी।
तीन शिक्षकों के अभिलेख में गड़बड़ियां मिली है। उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर दी गई है। समय से जवाब नहीं आया तो नियुक्ति निरस्त कर दी जाएगी। हालांकि अभी जांच चल रही है। अभी ऐसे कई मामले सामने आने की उम्मीद है। - अम्बरीष कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें