फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई स्वामी विवेकानंद जयंती

विज्ञापन
फूलपुर के माहुल स्थित श्री रामलीला मैदान में स्वामी विवेकानन्द जी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम को शुभारंभ करते सीडीओ डीएस उपाध्याय।
विज्ञापन
आजमगढ़। स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर शनिवार को नगर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। भाजपा स्वामी विवेकानंद जयंती को अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनायाभाजपा नगर अध्यक्ष विनय प्रकाश गुप्त के नेतृत्व में नगर कार्यालय पर स्वामी विवेकानंद की जयंती अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान गोष्ठी में लोगों ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन


वहीं भारत रक्षा दल ने विवेकानन्द चौराहे (चर्च चौराहा) पर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा पूर्वक जयंती मनाई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष उमेश सिंह ‘गुड्डू’ और संचालन निशीथ रंजन तिवारी ने किया। प्रदेश उपाध्यक्ष हरिकेश विक्रम श्रीवास्तव ने कहा कि हमरी युवा पीढ़ी को स्वामी विवेकानंद जी के विचारों और कर्मों से प्रेरणा लेनी चाहिए। सामाजिक संगठन प्रयास द्वारा नीबी स्थित नेकी के घर में धूमधाम से स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई।

मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अखिलेश मिश्र गुड्डू और भाजयुमो जिलाध्यक्ष कमलेंद्र मिश्र ने संयुक्त रूप से उनकी प्रतिमा का अनावरण किया। संचालन अतुल श्रीवास्तव ने किया। नगर के करतालपुर बाइपास स्थित जीडी ग्लोबल स्कूल में युवा दिवस कार्यक्रम बड़े धूमधाम से मनाया गया। प्रधानाचार्य विधान तिवारी, उप.प्रधानाचार्या मधु पाठक, प्राध्यापिका सपना सिंह ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व पर एक मधुर गीत प्रस्तुत किया गया। बूढ़नप़ुर प्रतिनिधि के अनुसार नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में विकासखण्ड कोयलसा के ग्राम मड़क्षाराज के प्राथमिक विद्यालय पर स्वामी विवेकानन्द जी की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रुप में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण करके किया गया। बेलईसा स्थित कॉलेज ऑफ एडवांस स्टडीज में भी स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई।

योग मंच के देवविजय यादव के नेतृत्व में कोलबाजबहादुर स्थित कार्यालय से प्रभात फेरी निकाली गई। जो नगर पालिका चौराहा, कुंवर सिंह उद्यान, रैदोपुर होते हुए चर्च चौराहा स्थित स्वामी विवेकानंद जी के प्रतिमा पर पहुंची। जहां उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण पर उनके विचारों पर चलने का संकल्प लिया गया। अंबारी प्रतिनिधि के अनुसार फूलपुर तहसील के माहुल स्थित रामलीला मैदान में शनिवार को विश्व युवा दिवस और स्वामी विवेकानंद जयंती धूम धाम से मनाई गई।

मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी डीएस उपाध्याय एवं मुख्यवक्ता विश्व हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रणजीत बच्चन ने मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानन्द जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित एव माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। क्षेत्र के सरस्वती राधाकृष्ण इंटर कालेज अंबारी, नेशनल कांवेंट स्कूल भेड़िया, डीपीएस स्कूल चकलतिफ माहुल, शिक्षा सदन राम गर्ल्स कॉलेज नाटी माहुल, लायंस पब्लिक स्कूल नाटी, सरस्वती शिशुमन्दिर माहुल, विद्याभारती शिक्षण संस्थान पारा फुलवरिया के बच्चों द्वारा विविध कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

बिंद्राबाजार प्रतिनिधि के अनुसार सपा के महासचिव हरि प्रसाद दुबे के निजी आवास पर स्वामी विवेकानंद की जयंती और हरि प्रसाद दुबे का जन्मदिन एक साथ मनाया गया। अतरौलिया प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के भगतपुर गाव में वेदांत के प्रख्यात और प्रभावशाली आध्यात्मिक गुरु स्वामी विवेकानन्द की 156वी जयंती के अवसर पर ग्राम प्रधान भगतपुर चंद्रावती देवी ने ग्राम पंचायत के प्राथमिक विद्यालय के 97 बच्चों को अपनी तरफ़ से गर्म टोपी और गरीबो में कंबल का वितरण ब्लाक सह समंवयक विजय सिंह और प्रधानाध्यापक जावेद के उपस्थिति में किया।

पटेल नगर में मनाई गई विवेकानंद की जयंती
आजमगढ़। रानी की सराय स्थित डा. एमएम शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान एवं इंटर कालेज पटेल नगर में स्वामी विवेका नंद की जयंती डा. मातबर मिश्र की अध्यक्षता में मनाई गई। सर्व प्रथम सरस्वती वंदना की गई, इसके बाद स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलित किया गया। पीयूष राय, उपेद्र त्रिपाठी, हरीकेश यादव, राजेश यादव आदि ने स्वामी विवेका नंद जी के कृतित्व और व्यक्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। बीटीसी की छात्राओ और छात्राओं ने भी शामिल रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डा. मातबर मिश्र ने कहा कि राष्ट्र के निर्माण में युवाओं की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। यही कारण है कि आज के दिन को राष्ट्रीय युवा दिवस के रुप में मनाया जाता है। इस दौरान प्रश्रोतरी और निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ।

सराहनीय कार्य पर मिला स्वामी विवेकानंद पुरस्कार
आजमगढ़। राजकीय महिला पीजी कालेज अंबारी की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. दीपा वर्मा को को सत्र 2017-18 में कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना पद पर सरायनीय कार्य किया है। गतिविधियों में सराहनीय कार्य करके विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया है। इसके लिए राष्ट्रीय सेवा योजना विभाग वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर में राष्ट्रीय युवा दिवस समारोह में शनिवार को योगगुरु बाबा रामदेव, स्वामी यतींद्रनाथ, कुलपति प्रो. डॉ. राजराम यादव ने उन्हें स्वामी विवेकानंद पुरस्कार से पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें