फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज का दर्पण होता है शायर : डीएम

विज्ञापन
मुशायरा
विज्ञापन
अमिलो। सेंट्रल पब्लिक स्कूल उदयभानपुर परिसर में शनिवार की रात अखिल भारतीय राष्ट्रीय एकता मुशायरा एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें शायरों ने अपना कलाम पेश करके राष्ट्रीय एकता का पैगाम दिया। रचनाओं पर पूरी रात श्रोता झूमते रहे। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शबाना शबनम ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।
विज्ञापन


शायरों ने अपने कलाम पेश किए। जिलाधिकारी ने कहा कि शायर समाज का दर्पण होता है। समाज को गलत रास्ते से सही रास्ते पर आने के लिए अपने शायरी के माध्यम से आइना दिखाता है। शायरों का सम्मान किया जाना चाहिए। संस्थापक अयाज अहमद खां ने सभी शायरों का स्वागत किया। अना देहलवी, राजेंद्र मालवीय, शबाना शबनम, आज्म शाकिरी, डा. चारुशिला सिंह, डा. सुनील तंग, डा. नुजहत अन्जुम, नेशार अहमद नेसार आदि ने अपने कलाम पेश किए।

जिलाधिकारी ने सभी शायरो को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। अध्यक्षता और संचालन डा. कलीम कैसर ने किया इस मौके पर एसपी ट्रैफिक तारिक मोहम्मद, रेलवे इंपेक्टर राशिद वेग, डीपीआरओ अन्नद प्रकाश श्रीवास्तव, देवेंद्र सिंह, नवाज अहमद खां, मिर्जा मसीउद्दीन बेग, मन्नान, हाजी अब्दुल मुक्तदीर, हाजी सुलेमान शम्सी, तरन्नुम खानम, प्रवीण सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें