फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय टीम के निरीक्षण की सूचना पर पहुंचे अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला। जनपद को ओडीएफ तो घोषित कर दिया गया है। लेकिन इसके सत्यापन के लिए भी केंद्रीय टीम को आना है। जिसके तहत टीम द्वारा अहरौला विकास खंड के बिलारी गांव के निरीक्षण की सूचना पर रविवार को अधिकारियों की टीम गांव में धमकी। विकास खंड अहरौला के बिलारी ग्राम सभा का केंद्रीय टीम के निरीक्षण की सूचना पर बीडीओ सहित ग्राम सचिव और एडीओ पंचायत रविवार को बिलारी गांव में पहुंच गए। अधूरे काम को पूरा कराने के लिए ब्लॉक की टीम ने जोर लगा दिया है। खासकर शौचालय पूर्ण कराने की पूरी जद्दोजहद चल रही है। ब्लॉक के द्वारा किए गए जो भी अपूर्ण कार्य हैं सभी पूरा कराने के लिए विकास खंड अधिकारी विनोद यादव, एडीओ पंचायत अमरजीत सिंह आदि लोग अपनी टीम के साथ जुटे हुए हैं। ताकि टीम के आने से पूर्व गांव में जो भी अधूरे कार्य हैं उन्हें पूरा कर लिया जाए। खंड विकास अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि केंद्रीय टीम द्वारा बिलारी ग्राम सभा का निरीक्षण होना है। हालांकि अभी इसकी तिथि तय नहीं हो पाई है। लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि सोमवार से मंगलवार तक टीम निरीक्षण करने बिलारी गांव में पहुंचेगी। इसके तहत गांव में अधूरे पड़े कार्यों को पूरा कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें