फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा : मूल्यांकन के लिए जिले में बनेंगे छह केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा अंतिम दौर में है। वहीं परीक्षा के बाद शुरू होने वाले मूल्यांकन कार्य की तैयारी में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय जुट गया है। मूल्यांकन के लिए जिले में छह केंद्र बनाये जाने की योजना है। संभावित मूल्यांकन केंद्रों की सूची बोर्ड को अनुमोदन के लिए भेज दी गई है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा 10 मार्च को समाप्त हो रही है। कॉपियों के मूल्यांकन की तैयारी में माध्यमिक शिक्षा विभाग जुट गया है। जिले में छह मूल्यांकन केंद्र बनाये जाने की योजना है। इनके सापेक्ष छह संभावित मूल्यांकन केंद्रों की सूची भी बोर्ड को भेज दी गई है। डीआईओएस डॉ. वीके शर्मा ने बताया कि 15 से 17 मार्च के बीच मूल्यांकन का कार्य शुरू होना है। बोर्ड को भेजे गए संभावित मूल्यांकन केंद्रों की सूची में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, शिब्ली इंटर कॉलेज, गांधी इंटर कॉलेज किशुनदासपुर और इंटर कॉलेज सठियांव शामिल है। इसमें शिब्ली इंटर कॉलेज पर दो मूल्यांकन केंद्र बनाये जाने की संस्तुति की गई है। उन्होंने बताया कि संभावित सूची का बोर्ड द्वारा अनुमोदन कर दिये जाने के बाद मूल्यांकन केंद्रों पर अन्य आवश्यक तैयारियों को पूर्ण करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें