फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहरौला ब्लाक प्रमुख पद के लिक बिके तीन पर्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला। ब्लाक प्रमुख पद की रिक्त पड़ी सीट के लिए आयोग के निर्देश पर चुनाव का कार्य कराया जा रहा है। इसके लिए नामांकन पत्रों की बिक्री का कार्य चल रहा है। जिसके तहत मंगलवार को दो नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। एक नामांकन पत्र पहले ही बिक चुका है।
विज्ञापन

अहरौला ब्लाक प्रमुख पद के लिए बुधवार को नामांकन का कार्य विकास खंड मुख्यालय पर 11 बजे से तीन बजे तक होगा। इसके लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। नामांकन पत्रों की बिक्री का कार्य कई दिनों से चल रहा है। नामांकन के लिए एक नामांकन पहले ही बिक चुका था वहीं मंगलवार को दो नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। इस प्रकार अब तक तीन लोगों ने नामांकन पत्र खरीदा है। बुधवार को ही शाम को तीन बजे नामांकन का कार्य संपन्न होने के बाद नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। इसके बाद गुरुवार को नामांकन वापसी होगी। नामांकन वापसी के बाद वैध प्रत्याशियों की घोषणा और नौ मार्च को मतदान के बाद मतपत्रों की गणना होगी। मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशियों की घोषणा जिला मुख्यालय पर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें