फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेत्री के घर शादी और प्रशासन नतमस्तक

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। आम लोगों को नियमों का पाठ पढ़ाने वाले जिला प्रशासन ने एक नेत्री की बेटी के लिए सारे नियमों को दरकिनार कर दिया है। पेड़ पौधों को सुरक्षित रखने के लिए जिस कुंवर सिंह उद्यान में राजनीतिक दलों के धरना प्रदर्शन और संगठनों की बैठक पर भी प्रतिबंध है उसे शनिवार को होने वाली एक पूर्व पालिकाध्यक्ष की बेटी की शादी के लिए खाने-पीने के स्टाल और टेंट लगाने की इजाजत दे दी गई।
विज्ञापन

नगर के एक मात्र उद्यान कुंवर सिंह उद्यान में राजनीतिक दलों द्वारा मंच बनाकर धरना प्रदर्शन, जनसभा करने पर जिलाधिकारी ने रोक लगा दी। कुंवर सिंह उद्यान के मुख्य गेट के खुलने और बंद होने का समय भी निर्धारित कर दिया गया। काफी मशक्कत के बाद कुंवर सिंह उद्यान में बने मंच को हटाया जा सका। उसके स्थान पर योगा कॉटेज का निर्माण कराया गया। साथ ही उद्यान में एक कर्मचारी तैनात कर दिया गया जो पार्क में होने वाले ऐसे कार्यक्रमों की सूचना अधिशासी अधिकारी को देता था। लेकिन जब बात पूर्व पालिकाध्यक्ष की बेटी की शादी की बात आई तो जिला प्रशासन ने सारे नियमों को बदलते हुए उन्हें उद्यान में शादी का कार्यक्रम आयोजित करने की इजाजत दे दी। हैरत तो इस बात की है पिछले दो दिनों से उद्यान परिसर में इसकी तैयारियां चल रही है और नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी को इसकी जानकारी ही नहीं है। पूछने पर उन्होंने इसके बारे में नगरपालिका कर्मियों से जानकारी ली। इस कार्यक्रम में भाजपा के कई बड़े नेता शामिल होंगे। कांग्रेस और सपा जिलाध्यक्ष ने लड़की की शादी का मामला बताते हुए कोई भी टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।

मुझे इसकी जानकारी नहीं थी पूछने पर नगरपालिका के कर्मियों ने बताया कि इसकी बुकिंग दिसंबर माह में ही कराई गई थी। जिस जगह पर इस तरह के कार्यक्रम प्रतिबंधित हैं उस जगह पर यह बुकिंग की गई यह जांच का विषय है। -प्रशांत कुमार भारती, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका आजमगढ़।
विज्ञापन


मुझे इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। मैं एक मरीज लेकर पीजीआई आया हूं। इसलिए इस बारे में कुछ भी कहना मुश्किल है। -प्रेम प्रकाश राय, भाजपा जिलाध्यक्ष।

यह लड़की की शादी है इसलिए कुछ कहना उचित नहीं है लेकिन मैंने भी कई बार उद्यान की बुकिंग के लिए नगरपालिका में आवेदन किया था पर मुझे नहीं मिली। अगर उन्हें इजाजत दी गई तो यह शासन और सत्ता का दुरुपयोग है। -सुनील भारती, बसपा जिलाध्यक्ष।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें