फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों के लिए खोला आनाज बैंक

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। प्रयास सामाजिक संगठन ने शनिवार को रानी सराय स्थित रुदरी मोड़ पर पांचवां आनाज बैंक शाखा खोला गया।इससे जरूरतमंदो को बैंक द्वारा आनाज दिया गया। अध्यक्ष रणजीत सिंह ने बताया कि पिछले वर्ष 30 अप्रैल को संस्था ने पहली अनाज बैंक की शाखा खोली थी। इसके बाद नीबी, देवहटटा, बिलरियागंज, निजामाबाद, देवारा में प्रयास संस्था द्वारा अनाज बैंक संचालित हो रहे हैं। अब तक कुल 33 परिवारों में 11 कुंतल अनाज बैंक के माध्यम से लोगों को दिया जा चुका है। अतुल श्रीवास्तव ने लोगों से अपील की कि गरीब लड़की की शादी आदि कार्यक्रम में संस्था को सूचित करें। सहयोगी लोकतंत्र सेनानी सुभाष चंद्र गुप्ता ने कहा कि अनाज बैंक की शाखा के कोष में अनाज की कभी कोई कमी नही होने दी जाएगी। शाखा को अनाज उपलब्ध कराने वालों में दीपक सिंह, वेदप्रकाश, रोशन, सीप्पू सिंह, राजमणि त्रिपाठी, धर्मेन्द्र सरोज,आलोक सिंह शामिल रहे। इस अवसर पर शमशाद अहमद, डा.वीरेन्द्र पाठक, इंजीनियर सुनील यादव, सुरेश यादव, कमलेश यादव, मुकेश, रामप्रकाश सिंह, चन्द्रबलि, इन्द्रदेव, हरिलाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें