अंबारी। क्षेत्र के राम अवध गन्ना कृषक कॉलेज शाखा शाहगंज जौनपुर द्वारा शिवपुर गांव में चल रहे हैं सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के दूसरे दिन मंगलवार को वैचारिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें प्रतिभागियों ने अपने विचार व्यक्त किया। संगोष्ठी में भ्रूण हत्या, पर्यावरण संरक्षण, लिंगभेद, दहेज प्रथा आदि कुरीतियों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम समंवयक डा. राकेश यादव ने कहा कि एनएसएस के माध्यम से इस ग्रामीण जनता को प्रतीकात्मक कार्यों द्वारा आप जागरुक कर भारत सरकार के उद्देश्यों की पूर्ति अवश्य करें। साथ ही साथ ही उन्होंने स्वच्छता, साक्षरता, नारी शिक्षा और अन्य सामाजिक बुराईयों के बारे में बच्चों को जागरूक किया। इस अवसर पर शेषमणि यादव, सर्वेश यादव, डा. रामबचन, डा. प्रदीप यादव आदि उपस्थित थे। संचालन वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डा. राजेश कुंवर यादव ने किया। ब्यूरो
स्वच्छ पखवारा दिवस पर पेेंटिंग प्रतियोगिता
आजमगढ। अतरौलिया विकास खंड के पूर्व माध्यमिक विद्यालय अगया में विन कंप्यूटर एकेडमी के तत्वावधान में स्वच्छ पखवारा दिवस शिविर का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन प्रधानाचार्य परमहंस यादव ने किया। इस अवसर पर पेंटिंग प्रतियोगिता भी आयोजित हुई। संस्थापक सुशील कुमार ने कहा कि स्वच्छता का अभियान पूरे देश में चलाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील किया कि आप लोग अपने आस पास स्वच्छता रखकर अभियान को सफल बना सकते हैं। देश के प्रधानमंत्री का लक्ष्य है भारत को स्वच्छ बनाने का, इस लिए हम लोगों को संकल्प लेकर भारत को स्वच्छ बनाना है। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अगया, सेल्हरापट्टी, ईटौरी, खालिसपुर आदि गांवों में जाकर साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र छात्राओं को संस्थापक ने प्रतीक चिन्ह और पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला कोआर्डिनेटर आशुतोष यादव, रजनीश पांडेय, उमाकांत निषाद, सूर्यमति त्रिपाठी, विद्या भूषण यादव, प्रियंका तिवारी, मनोज कुमार आदि उपस्थित रहे।