फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पकौड़ा बनाकर छात्रों ने जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। शिब्ली नेशनल पीजी कालेज के छात्रों द्वारा मंगलवार को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह द्वारा दिए गए बयान को लेकर कालेज के मुख्य गेट पर पकौड़ा बनाकर विरोध जताया। वक्ताओं ने कहा कि युवाओं को रोजगार देने की बात कह रिझाने वाली सरकार अब उन्हें निराश कर रही है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय विद्यार्थी चेतना परिषद के प्रदेश महासचिव और शिब्ली कालेज के छात्रनेता लालजीत यादव ने कहा कि प्रति वर्ष दो करोड़ लोगों को नौकरी देने की बात करने वाली भाजपा सरकार अब बीए, बीएससी, एलएलबी पास छात्रों को रोजगार देने के बजाय पकौड़ा बनाने के लिए प्रेरित कर रहे है। लगता है राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह चुनाव के दौरान किए गए वायदे को पूरा नहीं करने के लिए शिक्षित बेरोजगारों को पकौड़ा बनाने के लिए प्रेरित कर रहे है। जिसका छात्रसंघ विरोध करता है। इस मौके पर वरुण यादव, फु रकान अहमद, विपिन मौर्य, राकेश मौर्य बेलाल अहमद संतोष यादव, सेराज अहमद, शौर्य सिंह, फहद सहित अन्य छात्रनेता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें