आजमगढ़। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिला संयोजक एवं प्रदेश प्रवक्ता राजेश यादव के नेतृत्व में बुधवार को कलेक्ट्रेट चौराहे पर बिजली बिल फूंककर नारेबाजी की और बढ़ी दरों का विरोध जताया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश में बिजली पहले से ही महंगी थी। इसके बावजूद बिजली दरों में 15 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी कर दी गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली दरों में 70 प्रतिशत तक वृद्धि की गई है। दो किलो वाट पर फिक्स चार्ज 180 रुपये किलोवाट प्रतिमाह था। इसे बढ़ाकर अब 300 रुपये कर दिया गया है। ट्यूबेल चलाने वाले किसान से अब एक हजार की जगह 15 सौ रुपया वसूला जाएगा। इंडस्ट्री चलाने वालों को छूट दी गई है। लाचार किसान और ग्रामीणों पर ही बोझ डाल दिया गया है। मांग की कि बढ़ी दरों के तत्काल जनहित में वापस लिया जाए। जिला सचिव राघवेन्द्र सिंह, नगर सचिव इरफान अहमद, प्रभारी रामरूप यादव, उमेश यादव, तेजबहादुर यादव, आरिफ जमाल, आस्था सिंह, प्रिया दुबे, अमित सिंह, ज्ञानचन्द्र यादव सहित आदि आप कार्यकर्ता मौजूद रहे।