फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच 11 समितियों की, सांसे अटकी सैकड़ों की

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। शिकायत के आधार पर जिले में 11 बुनकर समितियों की जांच की रिपोर्ट भी जिलाधिकारी को सौंप दी गई है। कार्रवाई क्या होगी ये अभी पिटारे में बंद है, लेकिन रिपोर्ट को लेकर मुबारकपुर की सैकड़ों समितियों की सांसें अटकी हैं। इन11 समितियों की ओर से जिस तरह का फर्जीवाड़ा किया गया है, वैसे ही और कई समितियों की ओर से भी बुनकरों का करोड़ों रुपया हजम किया गया है।
विज्ञापन

पिछले दिनों हथकरघा विभाग के डायरेक्टर से मुबारकपुर की 11 समितियों की शिकायत की गई थी। इनमें भारती हैंडलूम पुरारानी, विकास बुनकर नयापुरा, न्यू इंडिया हैंडलूम पुरा खिजिर, संगम हैंडलूम पुरारानी, सिल्क हैंलूम समौधी, इंडियन हैंडलूम पुरा दीवान, शमा इंडिया पुरा दीवान, भारत हैंडलूम पुरा रानी, डायमंड सिल्क पुरा रानी, रेशमी करघा उद्याग कटरा, आधुनिक बुनकर संघ पुरा सोफी शामिल थीं। बुनकरों के उत्थान के लिए मिले करोड़ों रुपये का इन समितियों ने गबन कर लिया। हथकरघा विभाग के डायरेक्टर के पत्र पर डीएम ने इसकी जांच के लिए मुख्य कोषाधिकारी विजयशंकर के नेतृत्व में तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया था।
शुरुआती जांच में बैलेंस शीट में ही काफी फर्जीवाड़ा मिला था। 11 समितियों से एक करोड़ के आसपास रिकवरी होने का अंदाजा लगाया जा रहा है। साथ ही अन्य कार्रवाई भी होगी। मुबारकपुर में ऐसी समितियों की संख्या दो सौ के आसपास में है। विभागीय सूत्रों की माने तो इन समितियों को पिछले वर्षों में 30 करोड़ से ज्यादा की धनराशि मिली है। इन समितियों की ओर से भी बुनकरों के उत्थान के लिए मिले करोड़ों रुपये हजम करने के लिए इसी तरीके का ही फर्जीवाड़ा किया गया है।
विज्ञापन


बुनकर समितियों की जांच टीम ने रिपोर्ट सौंप दी है। अभी रिपोर्ट का अध्ययन नहीं किया गया है। पढ़ने के बाद ही कार्रवाई के संबंध में कुछ कहा जा सकता है। रिपोर्ट के अनुसार रिकवरी और अन्य कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

चंद्रभूषण सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें