आजमगढ़। नगर निकाय चुनाव में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतारेंगे। लेकिन बहुत से सदस्य और पार्षद निर्दलीय चुनाव लड़ने की तमन्ना रखते हैं, उनके लिए निर्वाचन आयोग ने 42 प्रतीक चिह्न आवंटित किए हैं। इन प्रतीक चिह्नों में कोई तोप तो कोई बंदूक चलाएगा।
आयोग द्वारा निर्दलीय सदस्य और पार्षद पद का चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के लिए अनाज ओसाता हुआ किसान, ओखली, आम, इमली, उगता सूरज, खजूर का पेड़, खड़ाऊं, कलम और दवात, गमला, कार, गमला, गाजर किताब, गुलाब का फूल, कल्हाड़ी, घंटी, केला, चश्मा, तरकस, छाता, तराजू, झोपड़ी, ताला चाबी, तोप, त्रिशूल, मुकुट, ड्रम, डमरूस्त्रत्त्, धान का पौधा, ढ़ोलक, नाव, पत्तियां, केतली, बिजली का बल्ब, पुल, पेंसिल, लेडी पर्स, फावड़ा, बैलगाड़ी, फुटबाल, भुट्टा, बंदूक और मोटर साइकिल चुनाव निशान आवंटित किया गया है।