फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन इन्द्रधनुष में सहयोग न देने वाली आशा की सेवा होगी समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिलाधिकारी ने जन-कल्याणकारी कार्यक्रमों में आशा और एएनएम का अपेक्षित सहयोग प्राप्त न होने के कारण प्रगति खराब होने पर कड़ा रूख अपनाया है। सघन मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम के प्रथम चरण में जिन आशाओं और एएनएम के असहयोग किया है उन्हें चिन्हित करने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसे आशाओं की सेवा समाप्ति और एएनएम का स्थायी रूप से वेतन रोकने को कहा है। निष्क्रिय आशाओं के स्थान पर सक्रिय आशाओं का चयन करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार शाम जिला स्वच्छता समिति टास्क फोर्स की बैठक में उक्त निर्देश जिलाधिकारी ने दिए। बैठक में बताया गया कि इंद्रधनुष कार्यक्रम का द्वितीय चरण सात नवंबर से 17 तक आयोजित होगा। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जो भी कार्य किए जाए वो वित्तीय नियमों के तहत हों। फाइनेंसियल एक्सपर्ट की राय लेकर ही भुगतान किया जाए। बैठक में सीएमाओ डा. एसके तिवारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें