निजामाबाद। क्षेत्र के दत्तात्रेय विद्युत विभाग के सब स्टेशन से क्षेत्र के गांव कुजियारी,असगड़ा, मुस्तफाबाद, वजीरमलपुर आदि गांव के 11 लोगों के खिलाफ जेई ने मुकदमा दर्ज कराया। जेई ने इन लोगों पर विद्युत बिल न जमा करने का आरोप लगाया। बताते चलें कि दत्तात्रेय विद्युत सब स्टेशन से क्षेत्र के तमाम गांव में विद्युत सप्लाई की जाती है। जेई प्रवीण कुमार ने मंगलवार को तीन गांवों में जांच की। जांच के बाद उन्होंने इन गांवों के कुल 11 लोगों के खिलाफ विद्युत बिल न जमा करने पर निजामाबाद थाना में मुकदमा पंजीकृत कराया। जिसमें कुजियारी गांव के विश्वनाथ, शकील अहमद, एहसामुद्दीन, डी विश्वकर्मा और असगड़ा मुस्तफाबाद के उमाशंकर, सूर्यबली सेठ और वजीरमलपुर गांव के हरिहर यादव, राम मूरत, सूर्यनाथ पांडे, सीताराम, बांकेलाल शामिल है। जेई प्रवीण कुमार ने बताया कि यह जांच तकरीबन महीना भर चलेगी। जिसमें बड़े बकाएदारों का कलेक्शन भी काटा जाएगा और उनसे भुगतान लिया जाएगा। भुगतान न जमा करने पर उनके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया जाएगा।