फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के छह नाले महत्वपूर्ण, सभी पड़े हैं बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। नगर के विकास को लेकर गंभीर जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने नगर के विकास संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक की। बैठक में अतिक्रमण को लेकर जिलाधिकारी काफी गंभीर दिखे। उन्होंने अधिकारियों को अभियान चलाकर अतिक्रमण को हटाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि एसडीएम सदर के नेतृत्व में पूरे शहर का सर्वे कराया गया है। जिसमें छह महत्वपूर्ण नाले पाए गए। लेकिन इनमें से ज्यादातर नालें बंद हैं और पानी नहीं निकल रहा है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि नालों पर अवैध अतिक्रमण हटाना शुरू करें। सभी जेसीबी मशीनों को इस कार्य में लगा दें। पहले अतिक्रमण करने वाले से उसे हटाने के लिए अनुरोध करें अगर इसके बाद भी वह अतिक्रमण को नहीं हटाते हैं तो उसे स्वयं हटा दें। उन्होंने कहा तालाबों को भी मूल रूप में वापस लाया जाएगा। कब्जेदारों को नोटिस दें कि वह अपना अतिक्रमण स्वयं हआ लें। उनका कम से कम नुकसान करते हुए तालाबों को पुराने रूप में लाया जाएगा। तालाब पर अवैध कब्जा हटाने का उच्चतम न्यायायल का आदेश है। उन्होंने कहा कि सीवर सिस्टम को भी ठीक किया जाएगा। नालें पर पक्के निर्माण की अनुमति नहीं होगी अगर कोई चाहे तो जालीदार ढ़क्कन लगा सकता है। इस मौके पर सीडीओ अभिषेक सिंह, एसडीएम वित्त बीके गुप्ता, सीमएमओ डा. एसके तिवारी, सीआरओ आलोक कुमार, डा. बीके अग्रवाल, आईएमए की अध्यक्षा डा. स्वास्ति सिंह, विमला सिंह, डा. निर्मल श्रीवास्तव, दीनू जायसवाल, डा. माध़ुरी सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें