फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल निकासी की जिलाधिकारी से गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। मुहल्ले में हुए जल-जमाव के निकासी की व्यवस्था की मांग को लेकर आसिफगंज-सीताराम मुहल्ले के लोगों ने जिलाधिकारी से मुलाकात की। मुहल्लेवासियों ने जिलाधिकारी से मुहल्ले में जलनिकासी की व्यवस्था किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

मुहल्लावासिनी डा. पूनम तिवारी ने बताया कि डा. बनर्जी के सामने की गली की हालत यह है कि पिछले कई महिनों से पानी भरा हुआ है। गली में नाली तो है लेकिन जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं है। जिसके कारण नाली का पानी गली में फैला रहता है। जब नाली का निर्माण हो रहा था तो मुहल्लेवासियों ने इसका विरोध किया था लेकिन ठेकेदार द्वारा आश्वासन दिया गया कि नाली में एक बूंद भी पानी नहीं रूकेगा। इसके विपरीत मुहल्लेवासियों का आना जाना नाली के पानी के बीच हो रहा है यहां तक की नाली का पानी लोगों के घर के अंदर तक पहुंच रहा है। इस संबंध में कई बार नगरपालिका ईओ से शिकायत भी की गई लेकिन आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिला। बरसात के समय गली की स्थिति और बदतर हो गयी है। इस मौके पर अरूण कुमार, अमन कुमार, महेश सेठ, अशोक सैनी, आदर्श, सोनू, लवकुश, राकेश सेठ, मनोज कुमार गुप्ता, अभिषेक, निर्मला देवी, उषा देवी, सुनील कुमार, विनोद कुमार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें