मेजवां। फूलपुर के पास दीदारगंज रेलवे स्टेशन पर नान इंटरलाकिंग के तहत हो रहे कार्य के मद्देनजर दस जुलाई को आजमगढ़-शाहगंज के रास्ते चलने वाली साबरमती ट्रेन का रूट बदला गया है। वहीं बलिया-शाहगंज के बीच चलने वाली पैसेंजर दस जुलाई से 13 जुलाई तक एवं शाहगंज-औड़िहार के बीच चलने वाली पैसेंजर को 15 जुलाई को आजमगढ़ से चलाने का निर्णय लिया है।
रेल सूत्रों के मुताबिक मऊ-आजमगढ-शाहगंज के बीच कलर सिग्नलिंग का कार्य किया जाना है। इस क्रम में दीदारगंज रेलवे स्टेशन पर नान इंटर लांकिग का कार्य दस जुलाई को शुरू होगा। जिसके चलते 9166 साबरमती को दस और 12 जुलाई को मऊ से औडिहार, जौनपुर, बाराबंकी होकर लखनऊ के रास्ते अहमदाबाद जाएगी। इसी तरह 55137 बलिया-शाहगंज, 55140 शाहगंज-बलिया पैसेंजर दस जुलाई से 13 जुलाई तक आजमगढ़ तक ही चलेगी। वहीं 55139 बलिया-शाहगंज पैसेंजर 14 जुलाई को आजमगढ़ तक ही आएगी। वहीं 55163 शाहगंज-औड़िहार पैसेंजर 15 जुलाई को आजमगढ़ से रवाना होगी। इस बावत खुरासन रोड स्टेशन अधीक्षक उमेश कुमार ने बताया कि दीदारगंज में एनआई का कार्य शुरू होने के कारण कुछ ट्रेनों के रूट परिवर्तित कर दिए गए हैं।