फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभिन्न संगठन ने उप मुख्यमंत्री को मांगो का सौपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विभिन्न संगठनों सौंआजमगढ़ । उप मुख्यमंत्री और आजमगढ़ प्रभारी केशव प्रसाद मौर्य के आगमन पर विभिन्न संगठनों ने मांग पत्र जिला प्रशासन को सौंपा।
विज्ञापन

मदरसा शिक्षकों का प्रतिनिधि मंडल बुधवार को मंसूर आलम के नेतृत्व में मार्च 2017 से अब तक वेतन नहीं दिए जाने को लेकर ज्ञापन दिया। शिक्षकों और कर्मचारियों ने वेतन जारी कराने की मांग की। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल जिला मंत्री अतुल कुमार सिंह के नेतृत्व पुरानी पेंशन बहाली, मृतक शिक्षक के आश्रित को शिक्षक के पद पर नियुक्ति, छात्र संख्या के आधार पर समायोजन, स्थानांतरण को समाप्त किए जाने की मांग की गई। सामाजिक संगठन भारत रक्षा दल का प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष उमेश सिंह के नेतृत्व में राजघाट पर विद्युत शवदाह बनवाए जाने सहित चार सूत्री मांगों का ज्ञापन उप मुख्यमंत्री को सौंपा। किसान मित्र एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रमेश कुमार के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने किसान योजना को बहाल किए जाने को लेकर ज्ञापन दिया। विश्वविद्यालय अभियान के संयोजक डा. सुजीत कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में आजमगढ़ में विश्वविद्यालय की स्थापना किए जाने संबंधित ज्ञापन सौंपा गया। भाजपा नेता कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा ने विधान सभा दीदारगंज के मार्टीनगंज में उप विद्युत केंद्र के पांच एबीए के ट्रांसफार्मर के स्थान पर दस एमबीए का ट्रांसफार्मर लगाए जाने को लेकर ज्ञापन दिया। प्रयास संस्था के रणजीत सिंह ने तिरंगा चौराहे पर नया झंडा लगाए जाने को लेकर उप मुख्यमंत्री को ट्वीट किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें