फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: विधानसभा चुनाव से पहले आजमगढ़ परिक्षेत्र में 56 निरीक्षकों के तबादले

विज्ञापन
विज्ञापन
आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत आजमगढ़ परिक्षेत्र में पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया है। परिक्षेत्र के तीनों जनपदों आजमगढ़, मऊ और बलिया में तैनात 56 निरीक्षकों का स्थानांतरण किया गया है। इनमें आजमगढ़ से 23, मऊ से 13 और बलिया से 20 निरीक्षक शामिल हैं। इन सभी को परिक्षेत्र के ही दूसरे जनपदों में भेजा गया है।
विज्ञापन

डीआईजी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस महानिरीक्षक स्थापना के 29 अक्तूबर 2026 को जारी निर्देश के क्रम में यह कार्रवाई की गई है। निर्वाचन के दृष्टिगत 31 मई 2027 तक विगत चार वर्षों में लगातार तीन वर्ष की सेवा पूरी कर चुके निरीक्षकों को वर्तमान तैनाती वाले जनपद से हटाया गया है।
परिक्षेत्रीय पुलिस स्थापना बोर्ड की 17 नवंबर को हुई बैठक में लिए गए निर्णय के आधार पर पुलिस उपमहानिरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने स्थानांतरण आदेश जारी किया है।
विज्ञापन

स्थानांतरण सूची के अनुसार आजमगढ़ में तैनात 23 निरीक्षकों में से 12 को मऊ और 11 को बलिया भेजा गया है। वहीं, मऊ में तैनात 13 निरीक्षकों में से सात को बलिया और छह को आजमगढ़ स्थानांतरित किया गया है। इसी तरह बलिया में तैनात 20 निरीक्षकों में से 11 को आजमगढ़ और नौ को मऊ भेजा गया है। इस फेरबदल से तीनों जनपदों में निरीक्षकों की तैनाती में बदलाव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें