फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत संवरेंगे 55 गांव

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना में जिले के 55 ग्राम पंचायतों को चयनित किया गया है। चयनित गांवों में विकास कार्य कराने को लेकर लखनऊ से आई टीम कृषि स्पोर्ट द्वारा शुक्रवार को नेहरू हाल में प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही गांव में होने वाले विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार की गई। प्रशिक्षण में जिला समाज कल्याण अधिकारी विकास, ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी, अवर अभियंता, ग्राम प्रधान सहित अन्य लोगों शामिल थे।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी विकास विनोद कुमार सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान वर्ष 2019-20 में प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 50 प्रतिशत से अधिक अनुसूचित जाति वाले 20 ग्राम पंचायत को शामिल किया गया था। जिसकी सारी प्रक्रिया पूरी कर स्वीकृत कर शासन को भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण में वर्ष 2020-21 में चयनित 55 गांवों के विकास के लिए रूप-रेखा तैयार की गई। उन्होंने बताया कि अब तक कुल 75 गांवों का चयन हो चुका है। डीएम की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यशाला में डीआरडीए, समस्त खंड विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत एवं ग्राम विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी, अवर अभियंता, ग्राम प्रधान, प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, मनरेगा के रोजगार सेवक, ग्राम समिति के अनुसूचित जाति के सदस्यगण इस प्रशिक्षण में शामिल रहे।
गांवों में होंगे यह विकास कार्य
प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत पेयजल एवं स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण, सामाजिक सुरक्षा, ग्रामीण मार्ग एवं आवास, बिजली एवं स्वच्छ ईधन, कृषि पद्धतियां, वित्तीय समावेस, डिजिटलीकरण आजीविका एवं कौशल विकास बिदुओं पर प्रशिक्षण के उपरांत दिये गये प्रारूप पर सत्यापन का कार्य कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें