फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहर घूम रहे थे 55 होम क्वारंटीन, एफआईआर

विज्ञापन
शहर के बड़ादेव पर जांच करती पुलिस। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। कोरोना पॉजीटिव मरीजों की संख्या बढ़कर छह होने के बाद जिला प्रशासन की ओर से सख्ती शुरू कर दी गई है। विभिन्न क्षेत्र में बाहर से आए लोगों को होम क्वारंटीन कर उनको घर से बाहर न निकलने के लिए नोटिस दिया गया था। इसमें 55 लोग बाहर घूमते पाए गए हैं। डीएम के निर्देश पर इन लोगों को खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत लाकडाउन घोषित होने के बाद विदेश बाहरी प्रदेश और जनपदों से जिले में कई लोग आए थे। जिनके अंदर कोई लक्षण नहीं पाया गया था ऐसे लोगों को संबंधित क्षेत्रों में होम क्वारंटीन कर नोटिस भी जारी किया गया था। लेकिन इसके बाद भी 55 लोग बाहर घूमते पाए गए। इसमें मेंहनगर के दो व्यक्ति, बूढ़नपुर के 41 व्यक्ति, फूलपुर के दो व्यक्ति, सगड़ी के नौ व्यक्ति और लालगंज का एक व्यक्ति शामिल हैं। इन लोगों पर महामारी रोग अधिनियम 1897 के अन्तर्गत एफआईआर दर्ज कराई गई है। डीएम ने कहा कि घर पर ही रहें। आवश्यक कार्य पर मॉस्क लगाकर बाहर निकलें। क्वारंटीन किए गए लोग निश्चित अवधि पूरी नहीं होने पर बाहर नहीं निकल सकते हैं। यदि नियम तोड़कर बाहर निकलते हैं तो एफआईआर की जाएगी।
89 के खिलाफ एफआईआर, 150 वाहनों का चालान
चेतावनी दी गई। क्षेत्र में अब तक 89 लोगों पर लॉकडाउन के खिलाफ उल्लंघन करने पर धारा 188 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाल शेर सिंह तोमर ने बताया कि अब तक लाक डाउन के दौरान वाहन लेकर सड़कों पर तफरी करने वाले 150 वाहनों का चालान किया गया है। इसमें कुल 36 वाहनों को सीज किया गया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि बिना मास्क लगाए पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें