फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में 55 करोड़ के प्रस्ताव पास

विज्ञापन
नेहरू हाल के सभागार में नवगठित जिला पंचायत की पहली बैठक को संबोधित करते अध्यक्ष विजय यादव। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। नेहरू हाल सभागार में शनिवार की देर शाम जिला पंचायत बोर्ड की दूसरी बैठक जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें सर्वसम्मति से वर्ष 2021-22 के लिए 55 करोड़ का अनुमोदन सदस्यों द्वारा किया गया।
विज्ञापन

बैठक में 26 करोड़ का प्रस्ताव राज्य वित्त आयोग और 29 करोड़ का प्रस्ताव 15वें वित्त आयोग से किया गया। इस धनराशि से कर्मचारियों के वेतन, भत्ते, पुरानी सड़कों का अनुरक्षण, नाली खड़ंजा, पुलिया और गांव में स्ट्रीट लाइट आदि लगाने पर खर्च किए जाएंगे। बैठक में जिला पंचायत सदस्यों ने निर्धारित एजेंडा के अनुसार अपनी बात रखी। अधिकारियों के समक्ष जनप्रतिनिधियों ने अपनी समस्याएं रखी। अधिकारियों ने उन समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया। जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव ने सदस्यों को आश्वस्त किया कि विकास कार्यों में किसी के भी साथ कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा। जिले के विकास के लिए हर वह कार्य कराए जाएंगे, जो संभव होंगे। अपर मुख्य अधिकारी एके सिंह ने बताया कि इस बजट में 12 करोड़ रुपये से सिर्फ सड़कों का अनुरक्षण किया जाएगा। इसके बाद 17 करोड़ रुपये से गांव के बाहर नाली निर्माण, सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण और जल संरक्षण पर खर्च किया जाएगा। इसके बाद शेष बची धनराशि से कर्मचरियों को वेतन,भत्ते आदि का भुगतान किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व मंत्री व विधायक दुर्गा प्रसाद यादव, सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला, पीडी अभिमन्यु कुमार सिंह, डीडीओ रविशंकर राय के साथ ही सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें