आजमगढ़। अनुसूचित जाति अत्याचार उत्पीड़न योजना के तहत 53 एससी परिवारों को आर्थिक लाभ मिलेगा। शासन की ओर से 43 लाख रुपये का मुआवजा तय किया गया है। योजना का लाभ लेने के लिए 25 पत्रावलियां पड़ी थीं। उत्पीड़ित परिवार के खाते में आरटीजीएस के माध्यम से जल्द ही धनराशि भेज दी जाएगी।
शासन की और से अनुसूचित जाति अत्याचार उत्पीड़न योजना संचालित है। इसके तहत मारपीट, रेप पीड़िता और हत्या के मामले में पीड़ित परिवार को मुआवजे की धनराशि दी जाती है। योजना को क्रियान्वित करने के लिए समाज कल्याण विभाग को जिम्मेदारी दी गई है। योजना के लिए कुल 25 पत्रावलियां पड़ी थीं। सभी के आवेदन स्वीकृत किए गए हैं। पुलिस प्रशासन से इसका सत्यापन कराया जिसमें सब सही पाए गए। कुल 53 परिवारों को 43 लाख रुपये का मुआवजा मिलेगा। डीएम राजेश कुमार ने स्वीकृति कर दी है। समाज कल्याण अधिकारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि आरटीजीएस के माध्यम से खाते में धनराशि भेज दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत हमारे यहां एक भी आवेदन प्रतीक्षारत नहीं हैं।