फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

93 लाख से होगा नगर क्षेत्र में इंटरलाकिंग व नाली का कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। नगर पालिका प्रशासन जल्द ही शहर के गलियों व नालियों की दशा सुधारने की कवायद शुरू करने वाली है। मार्च 18 में शासन से मिले चौदहवें वित्त की धनराशि से यह कार्य कराया जाएगा। शासन से धनराशि उपलब्ध होने के साथ ही कार्य प्रस्ताव भी तैयार हो गया था लेकिन नपा प्रशासन अब टेंडर करा कर काम शुरू कराने जा रही है।
विज्ञापन

टेंडर प्रक्रिया के लिए जारी किए गए कार्य योजना के अनुसार सीताराम, मातबरगंज, अनंतपुरा/गुरूटोला, आसिफगंज, गुलामी का पूरा, पांडेय बाजार, अराजीबाग, जालंधरी, हीरापट्टी, कुर्मीटोला, बदरका, हरवंशपुर, सर्फुद्दीनपुर, नरौली, मडय़ा, सिधारी पूर्वी, फराशटोला, रैदोपुर-कालीचौरा, सिधारी पश्चिमी, सिविल लाइंस व एलवल मुहल्ले में कुल 27 स्थानों पर इंटरलाकिंग व नाली निर्माण के साथ ही नाली पर पटिया ढालने का कार्य कराया जाएगा। इंटरलाकिंग कार्य में कई जगहों पर मरम्मत होना है तो कुछ जगहों पर नई इंटरलाकिंग कराई जानी है। संपूर्ण कार्य के लिए 93.23 लाख रुपये की धनराशि निर्धारित की गई है। इस कार्ययोजना को शासन से धनराशि प्राप्त होते ही मंजूरी मिल गई थी। लेकिन काम कराने के लिए टेंडर आदि की कवायद नपा प्रशासन ने अब शुरू की है। 15 जनवरी 2019 तक टेंडर की कवायद चलेगी। इसके पश्चात काम शुरू कराया जाएगा। ईओ वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सभी कार्यो को तीन माह के अंदर पूरा कराने का लक्ष्य निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें