आजमगढ़। समाजवादी का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव के नेतृत्व में जिलाधिकारी से मिला। प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी को नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कैंपस कोटवा से पूर्व मुख्यमंत्री के शिलापट्ट को हटाने के विरोध में 25 अगस्त को धरना प्रदर्शन करने की जानकारी दी। जिलाधिकारी ने प्रतिनिधिमंडल को शिलापट्ट दोबारा लगवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद सपा का धरना स्थगित हो गया।
सपा शासन काल में इस भवन का निर्माण 7022 लाख रुपये की लागत से किया गया था। 95 प्रतिशत कार्य पूर्ण होने पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इसका लोकार्पण किया था। लेकिन हाल ही में उनके शिलापट्ट को हटाकर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही द्वारा इसका लोकार्पण कर शिलापट्ट लगा दिया गया। जब इसकी जानकारी सपा के लोगों को हुई तो वह इसका विरोध करने लगे। इसके विरोध में 25 अगस्त को कोटवा में सपा द्वारा धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया था। सोमवार को सपा का प्रतिनिधि मंडल इस संबंध में जिलाधिकारी से मिला। जिलाधिकारी ने शिलापट्ट को लगवाने का आश्वासन दिया। जिस पर सपा जिलाध्यक्ष ने धरने और प्रदर्शन का स्थगित कर दिया। प्रतिनिधि मंडल में सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, विधायक आलमबदी, कल्पनाथ पासवान, डा. संग्राम यादव, नफीस अहमद, डा. रामदुलार राजभर, जयराम पटेल, शिवसागर यादव, राजाराम सोनकर, राजेश यादव, राजेश पासवान, रामू राजभर, किशुनधारी निषाद, राजेश गिरी, आशीर्वाद यादव आदि शामिल थे।