फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्मी कंपोस्ट यूनिट पर मिलेगा 75 फीसदी अनुदान

विज्ञापन
विज्ञापन
वर्मी कंपोस्ट यूनिट पआजमगढ़। भूमि की उर्वरता एवं गुणवत्ता बढ़ाने के लिए सरकार की ओर से वर्मी कंपोस्ट को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत किसानों को 75 फीसदी अनुदान दिया जा रहा है। योजना के अंतर्गत प्रत्येक राजस्व गांव में ऐसे किसानों का चयन करना है जिनके पास एक एकड़ कृषि योग्य भूमि हो। किसानों को इसके लिए विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। प्रथम आवक प्रथम पावक के आधार पर चयन होगा।
विज्ञापन

वर्मी कंपोस्ट पिट की साइज 21 घन फिट होगी। इसमें सात फीट लंबा, तीन फीट चौड़ा, एक फीट गहरी, चार इंच की पक्की दीवार बनाई जाएगी। स्ट्रक्चर के निर्माण में कुल आठ हजार की लागत आएगी। छह हजार किसानों के खाते में डीबीटी के माध्यम से अंतरित की जाएगी। अनुदान की धनराशि किसान वर्मी पिट स्थापित कर, गड्ढे को सड़ी हुई गोबर की खाद ,फसल अवशेष और अन्य अनुपयोगी अपशिष्ट पदार्थों से भरने के बाद केंचुआ डाले जाने पर देय होगा। उप कृषि निदेशक डॉ. आरके मौर्य ने बताया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में कुल 5722 राजस्व गांवों में वर्मी कंपोस्ट यूनिट की स्थापना का लक्ष्य है। इसमें 1930 राजस्व गांव पिछले वर्ष के हैं। प्रधान का पद जिस श्रेणी के लिए आरक्षित है उस गांव के सभी राजस्व गांव को उसी श्रेणी के किसानों को योजना के अंतर्गत चयन किया जाएगा। उप कृषि निदेशक ने बताया कि कृषि उत्पादों में बढ़ते रासायनिक दुष्प्रभावों को देखते हुए जैविक खेती इस समय की सबसे बड़ी जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें