मार्टिनगंज तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत फुलेस स्थित इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय और उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रथम वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक सुखदेव राजभर और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेंद्र कुमार पांडे ने दीप प्रज्वलित और मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया।
इस दौरान छात्र छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। बच्चों ने सरस्वती वंदना, किसान गीत, कव्वाली, स्वागत गीत सहित अन्य कार्यक्रम किए। जूनियर विद्यालय के जिम्नास्टिक में गोल्ड मेडलिस्ट छात्रों का स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक सुखदेव राजभर ने कहा कि अध्यापक विद्यालय का शृंगार होता है और वह व्यक्ति सबसे बड़ा महान है जो अध्यापक के रूप में अपना समय छात्रों को और समाज को दे रहा है। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी अवधेश नारायण सिंह, ब्लॉक प्रमुख ठाकुर मनोज सिंह, ग्राम प्रधान राम सुवारथ राम, राजेश गुप्ता, कैलाश राम, पवन कुमार सोनकर, राम प्रताप यादव, राजेश यादव, श्रीकांत निषाद आदि उपस्थित थे।