आजमगढ़। प्राथमिक विद्यालयों में इन दिनों स्कूल चलों अभियान के तहत विद्यालयों में बच्चों की संख्या बढ़ाने की कवायद चल रही है तो वहीं कुछ विद्यालयों पर तैनात शिक्षक और शिक्षामित्र ही अभियान को पलीता लगाने में लगे है। इसी को देखते हुए बीएसए ने शनिवार को तहबरपुर और अहरौला ब्लाक के 11 विद्यालयों का औचक निरीक्षण करवाया। जिसमें एक प्रधानाध्यापक, आठ शिक्षक और दो शिक्षामित्र विद्यालयों पर अनुपस्थित मिले। अनुपस्थिति पर बीएसए ने वेतन काटने का निर्देश दिया है।
बेसिक शिक्षाधिकारी देवेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि जिला समन्वयक एमडीएम अंजनी कुमार सिन्हा और आरसी चौहान द्वारा शनिवार को 11 परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें प्राथमिक विद्यालय बेलवा विसुनपुर पर सुभाष चंद्र मौर्य एंव विजय प्रकाश, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलवा पर सुभाष चंद्र यादव, प्रा.वि. चखिया दूबे रामपुर में सर्वनाथ यादव, प्रा.वि. खादा रामपुर पर शिक्षमित्र मनोज कुमार, प्रा.वि. कतवा में अमित कुमार सिंह, शिक्षामित्र प्यारे लाल हस्ताक्षर बनाने के बाद भी मौजूद नहीं थे। इसी क्रम में प्रा.वि. अहरौला द्वितीय में सहायक अध्यापक ओम प्रकाश यादव और प्रा.वि. अहरौला प्रथम पर आनंद कुमार मौर्या भी नदारद थे वहीं श्रीराम सिंह 27 से अनुपस्थित थे। प्राथमिक विद्यालय युधिष्ठिर पट्टी प्रधानाध्यापक अखिलेश कुमार हस्ताक्षर बनाने के बाद भी अनुपस्थित थे। बीएसए ने सभी अनुपस्थित शिक्षकों और शिक्षामित्रों का अनुपस्थिति के दिन का वेतन काटने और प्रतिकूल टिप्पणी देने का निर्देश दिया है।
30 को खुले रहेंगे सभी परिषदीय विद्यालय
पल्हनी। बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि 30 अप्रैल को सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय खुले रहेंगें। इस दौरान प्रधानाध्यापक और विद्यालय इंचार्ज की उपस्थिति अनिवार्य है। जिलाधिकारी के निर्देश पर 30 अप्रैल को प्राथमिक/उच्च प्राथमिक विद्यालयों में ग्राम पंचायत की खुली बैठक आयोजित की जायेगी। उ