मेजवां। फूलपुर तहसील क्षेत्र के लोनियाडीह गांव स्थित मदरसा जामिया इस्लामिया शरकिया में शनिवार को जमीयते उलमा ए हिंद के तत्वाधान में राष्ट्रीय एकता सम्मेलन आयोजित हुआ। जिसमें मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि हिन्दुस्तान अमन और शांति का गढ़ है। धर्म की आड़ में राजनीति करने वाले कुछ लोग देश का माहौल बिगाड़ने का काम कर रहे है। यहां हिन्दू-मुसलमान हजारों साल से भाईचारगी के साथ रहता आया है। कोई भी मजहब खून बहाने, जुल्म ज्यादती करने की इजाजत नहीं देता। धर्म की आड़ में राजनीति करने वालों के खिलाफ हमें खड़ा होना होगा ताकि देश का महौल खराब न हो सके। इस अवसर पर मौलाना अबुलखैर, मुफ्ती अशफाक, मुफ्ती लईक अहमद, मौलाना हसीबुर्रहमान समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।