फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्षिकोत्सव और प्रतिभा सम्मान समारोह सात विद्यार्थी सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायमीर। क्षेत्र के महर्षि पंतजलि पब्लिक स्कूल पवई लाडपुर में बुधवार को वार्षिकोत्सव और प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 2017 के सात टापरों को सम्मानित किया गया। वहीं बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए सभी को झूमने के लिए विवश कर दिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि भाजपा गोरखपुर के क्षेत्रीय महामंत्री विनोद राय और विशिष्ट अतिथि स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी राम बदन यादव, प्रभारी निरीक्षक सरायमीर राम नरेश यादव उपस्थित थे। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी समारोह समिति उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित सामान्य ज्ञान 2017 प्रतियोगिता में जिला टॉपर सात बालक एबालिकाओं को पुरस्कार और प्रमाण पत्र मुख्य अतिथि ने प्रदान किया। उन्होंने कहा कि सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में सात बच्चों ने टॉप टेन में स्थान प्राप्त किया। प्रभारी निरीक्षक सरायमीर राम नरेश यादव ने महिला सशक्तिकरण के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। आयोजक स्कूल के प्रधानाचार्य शैलेंद्र कुमार यादव ने विद्यालय के टॉपर्स हर्षित श्रीवास्तव और अंकिता यादव को साइकिल, आदित्य सिंह, सोनम भारती, अंजलि पांडेय को पंखा पुरस्कार के रुप में दिया। वर्ष 2018 के सेक्शन टॉपर्स को मेडल और प्रमाण पत्र वितरित किया गया। विशिष्ट अतिथि ने अच्छी शिक्षा के लिए विद्यालय परिवार को धन्यवाद दिया। अध्यक्षता सेवानिवृत्त अध्यापक सूर्यनाथ यादव और संचालन शिक्षाविद संजय पांडेय ने किया। इस मौके पर गिरिजेश यादव, चंद्रेश प्रजापति, मिथिलेश यादव, संत प्रकाश प्रजापति, अरुण कुमार, संतोष कुमार, विशाल पांडेय, सुनील यादव आदि उपस्थित थे।

वार्षिकोत्सव समारोह में रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
सठियांव। आजमगढ़-सठियांव मुख्य मार्ग पर स्थित क्रास वेली इंटरनेशनल स्कूल परिसर में वार्षिकोत्सव समारोह हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रमों से ऐसा समां बांधा कि वहां मौजूद हर कोई कार्यक्रम में खोकर रह गया।
विज्ञापन

प्रबंधन समिति के चैयरमैन वृजनारायण राय ने कहा कि शिक्षा मनुष्य को शुशोभित करती है और उसे जीवन जीने का मार्ग दर्शन भी करती है। इसलिए शिक्षा बहुत ही आवश्यक हो चुकी है। बच्चों को शिक्षा से वंचित रखने का अधिकार किसी भी अभिभावक या माता पिता को नहीं है यदि हम ऐसा करते हैं तो अपने बच्चों के अधिकार के साथ अन्याय करते हैं। इसके बाद बच्चों ने कार्यक्रम प्रस्तुत करके समाज में फैले अंधकार और अशिक्षा को समाप्त करने का संदेश दिया। अंत में प्रधानाचार्य सर्वेश कुमार सिंह ने सबका आभार व्यक्त किया और छात्रों को पुरस्कृत किया। इस अवसर रामायण यादव, सुधा राय, सहर्ष राय आदि उपस्थित रहे। ब्यूरो

बच्चों ने प्रस्तुति से किया मन्त्रमुग्ध
अमिल़ो। लंर्स ऐकेडमी बरडीहा का वार्षिकोत्सव मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम में कव्वाली, गीत, नाटक आदि पेशकर लोगों को मन्त्रमुग्ध कर दिया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया। शुभारंभ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर एडीएम प्रशासन लवकुश त्रिपाठी ने किया। एसपी ग्रामीण नरेन्द्र प्रताप सिंह ने शिक्षा की महत्ता पर रोशनी डाली। बच्चों ने गणेश वन्दना और स्वागत गान पेश किया। मां-बाप का तू दिल न दुखा, दिल न दुखा कव्वाली मो. जाहिद, हर्ष मोदनवाल, अभय सिंह ने प्रस्तुत किया। माध्यमिक शिक्षक संघ मऊ के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिह और सुनील दत्त विश्वकर्मा ने संचालन किया। प्रबन्धक बृजभूषण सिंह सिसोदिया ने मुस्कान सिंह, मोहम्मद जाहिद, आयुष जयसवाल, आराधना यादव, पुष्पा मौर्य, नेहा सिंह को सम्मानित किया। अखिलेश यादव, जियाउल अन्सारी, विरेन्द्र यादव, अजय सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें