फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहद सरस, सौम्य और मोहक है मां का कात्यायनी स्वरूप

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। नवरात्र के पांचवें दिन गुरुवार को देवी मंदिरों में मां के दर्शन और पूजन के लिए भक्तों को रेला उमड़ा रहा। श्रद्घालुओं के जयकारों से मां के मंदिर गूंज उठे। वहीं आज माता के कात्यायनी स्वरूप की पूजा अर्चना की जाएगी।
विज्ञापन

गुरुवार को मां के पांचवें स्वरूप की पूजा अर्चना करने के लिए मंदिरों में सुबह से ही श्रद्घालुओं का जमघट लगा हुआ था। हाथों में धूप, अगरबत्ती, चुनरी, नारियल आदि लिए अपनी बारी के इंतजार में लाइन में लगे हुए। लोगों द्वारा लगाए जा रहे जयकारे से मां के मंदिर गूंज रहे थे। लाटघाट प्रतिनिधि के अनुसार धनछुला स्थित मां चन्नाराम कालिका के दर्शन के लिए क्षेत्र के कई गांवों के श्रद्घालू पहुंचे हुए थे। लोगों ने धूप, अगरबत्ती जलाकर माता को रिझाने का प्रयास किया। मार्टीनगंज प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के अठरही माता मंदिर में दर्शन के लिए लोग सुबह से लाइन लगाकर खड़े थे। निजामाबाद प्रतिनिधि के अनुसार मां शीतला धाम पर मेले का माहौल हो गया है। सुबह के समय माता के दर्शन के लिए श्रद्घालुओं की लंबी कतार लग रही है। माता के दर्शन के बाद लोगों ने वहां लगी दुकानों से खरीदारी की। पल्हना प्रतिनिधि के अनुसार मां पाल्हमेश्वरी धाम में दर्शन पूजन के लिए जनपद के साथ ही गैर जनपद के श्रद्घालु भी पहुंच रहे हैं।

मां सिद्धेश्वरी का मंदिर लोगों की आस्था का केंद्र
लालगंज। विकास खंड लालगंज के सिधौना गांव स्थित मां सिद्धेश्वरी देवी का मंदिर लोगों की आस्था का केंद्र है। मां के दरबार में मांगी गई हर मुराद पूरी होती है। मंदिर में हिंदुओं के अलावा अन्य वर्गों के लोग भी पूजन-अर्चन करने आते हैं। लालगंज ब्लाक मुख्यालय से करीब 17 किमी दूर स्थित सिधौना गांव के मध्य मां भगवती का मंदिर है। करीब 600 साल पुराने इस मंदिर के इतिहास में झांके तो मां ने रियासत के बंटवारे के लिए आपस में भिड़े दो भाइयों के दिलों की दूरी कम करने के लिए यहां समाधि ली थी। इसके बाद क्षेत्र में सुख और समृद्धि कायम रखने के लिए क्षेत्रवासियों के सामने चमत्कार पर चमत्कार कर रही हैं। मां के प्रभाव से क्षेत्र के दर्जनों महिलाओं की सूनी गोद में किलकारियां गूंजी है। इस क्षेत्र के लोगों में मां के प्रति अटूट श्रद्घा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें