फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रम और सेवायोजन मंत्री ने आवास के लिए भेजा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
लाटघाट। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जिला प्रशासन पात्रों को आवास का आवंटन कर तेजी से निर्माण करा रहा है। इसी बीच हरैया के खंड विकास अधिकारी के पास प्रदेश सरकार के श्रम और सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का पत्र पहुंचा। जिसमें 32 लोगों का आवास उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। आवास के लिए एक मंत्री का पत्र आना लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन

हरैया खंड विकास अधिकारी के पास स्वामी प्रसाद मौर्य मंत्री का पत्र आते ही हरैया ब्लॉक परिसर में चर्चा होने लगी कि प्रधानमंत्री आवास योजना में प्रदेश सरकार के मंत्री का हस्तक्षेप समझ से परे है। लोगों का कहना है कि आवास के लिए एक मंत्री का इस तरह से अधिकारी के पास पत्र आना शासन की मंशा पर सवाल खड़ा करता है। क्योंकि सरकार में बैठे मंत्री किसी को पात्र घोषित कर उसे आवास उपलब्ध कराने का निर्देश कैसे दे सकते हैं। इस पत्र में हरैया ब्लाक के सोनौरा गांव के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के 32 नामों की सूची भेजी गई है। पत्र मिलते ही जहां चर्चा तेज हुई वहीं खंड विकास अधिकारी गुलाब चंद पत्र में शामिल नामों के पात्रता की जांच करने में जुट गए हैं। खंड विकास अधिकारी गुलाब चंद ने कहा कि पत्र मिला है और उसमें शामिल नामों के पात्रता की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें