अहरौला/मेंहनगर। शनिवार को जिले के सभी थाना परिसर में थाना दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित होकर फरियादियों ने अधिकारियों के समक्ष अपनी-अपनी समस्या बताए। जिसे निस्तारण करने का निर्देश दिया गया। इसीक्रम में मेंहनगर थाने पर एसडीएम आशा राम यादव और अतरौलिया थाने पर एसडीएम बूढ़नपुर प्रकाशचंद ने लोगों की समस्याएं सुनकर उसके निस्तारण का निर्देश दिया।
एसडीएम बूढनपुर प्रकाश चंद्र की अध्यक्षता में अतरौलिया थाने पर आयोजित थाना दिवस में सबसे ज्यादा मामला जमीन विवाद से जुड़ा हुआ था। इसलिए एसडीएम ने सभी मामलों के निस्तारण के लिए राजस्वकर्मियों को सौंप दिया। वहीं एसडीएम मेंहनगर की अध्यक्षता में मेंहनगर थाने पर आयोजित समाधान दिवस के मौके पर कुल 35 लोगों ने शिकायत की। जिसमें से चार मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष मामलों के निस्तारण के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को सौंप दी गई। ब्यूरो