फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई की मांग पर त्रिस्तरीय समिति का गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंद्राबाजार। मुहम्मदपुर विकास खंड के दयालपुर ग्राम पंचायत में हुए विकास कार्यों में धांधली की शिकायत ताड़कनाथ ने जिलाधिकारी से की थी। जिसकी जांच प्राविधिक परीक्षक टीएसी आजमगढ़ मंडल द्वारा की गई थी। जांच में 24400 रुपये की वसूली प्रस्तावित की गई। इस पर ग्राम पंचायत अधिकारी कृष्ण मोहन सिंह, तकनीकि सहायक दलसिंगार और ग्राम प्रधान रामभोज चौहान द्वारा वसूली की प्रस्तावित राशि को जमा कर दिया गया। लेकिन इसके बाद शिकायत कर्ता ने मंडलायुक्त को शिकायत पत्र सौंपकर गबन के दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई। इस पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने सहायक विकास अधिकारी से ग्रामसभा के सदस्यों के नामों की मांग की थी। जैसे ही नामों की सूची उपलब्ध हुई उन्होंने तीन सदस्यीय समिति का गठन करने का निर्देश जारी किया है। ताकि गबन के दोषियों पर आरोप तय कर कार्रवाई की जा सके। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें