फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूलपुर में शिव प्रसाद तीसरी बार बने चेयरमैन

विज्ञापन
विज्ञापन
फूलपुर। पूर्व सांसद एवं सिने तारिका शबाना के खासमखास शिव प्रसाद तीसरी नगर पंचायत में तीसरी बार चेयरमैन जीतने में कामयाब रहे। शबाना आजमी के खास होने के कारण जहां अंदरखाने भाजपाइयों ने भी उनकी मदद की वहीं, सपा ने उम्मीदवार न उतार कर उन्हें वाक ओवर दिया था। उन्होंने 1508 मत प्राप्त कर निर्दलीय मोतीलाल को 512 मतों से पराजित किया। निर्दलीय सुफियान 629 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। कांग्रेस आठवें, आप नौंवें और बसपा 10वें नंबर पर रही।
विज्ञापन

मतदान में 6397 मतदाताओं में कुल 4138 लोगों ने अपने मतों का प्रयोग किया था। तहसील पर माहुल की भी मतगणना होने से मामला थोड़ा संवेदनशील थी। सिने तारिका शबाना आजमी के खासमखास निर्वमान चेयरमैन शिव प्रसाद की जीत पहले से ही तय मानी जा रही थी। शिव प्रसाद के खिलाफ कांग्रेस, बसपा और आप ने प्रत्याशी तो उतारे थे, लेकिन उनका लड़ाई में कहीं अता पता नहीं था। नतीजा ये रहा कि कांग्रेस आठवें, आप नौंवें और बसपा 10वें नंबर पर रही। निर्दलीय प्रत्याशियों ने ही उनका थोड़ा मुकाबला किया। शिव प्रसाद ने 1508 मत प्राप्त कर निर्दलीय मोतीलाल को 512 मतों से पराजित किया। मोतीलाल को 996 मत मिला। निर्दलीय सुफियान 629 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। 409 मतों के साथ निर्दलीय रजनीश कुमार चौथे स्थान पर रहे। विजयी प्रत्याशी को आरओ ने प्रमाण-पत्र दिया।

सदस्य के सभी पदों पर निर्दलियों का कब्जा
फूलपुर। नगर पंचायत के सभी पदों पर निर्दल प्रत्याशियों ने कब्जा जमाया है। वार्ड एक से सरिता पत्नी अखिलेश, वार्ड दो से प्रभावती पत्नी श्यामा चौरसिया, वार्ड तीन से राधा देवी पत्नी सोनू सोनकर, वार्ड चार से इरफान करीम, वार्ड पांच से आबिदस वार्ड छह से प्रदीप पाण्डेय, वार्ड सात से संगीता पत्नी अभय सिंह, वार्ड आठ से अरशद, वार्ड नौ से रिजवान, 10 से शान्ति देवी को जीत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें