अंबारी। निकाय चुनाव मेंमतदान से पहले ही नवगठित माहुल नगर पंचायत में चुनाव संवेदनशील के साथी ही हाइ प्रोफाइल माना जा रहा था। चुनाव में पूर्व भाजपा सांसद बाहुबली रमाकांत यादव की पत्नी सत्यभामा देवी को करारी हार का समाना करना पड़ा है। वो अपनी जमानत भी नहीं बचा सकीं। निर्दलीय बदरे आलम ने 951 मत पाकर चेयरमैन निर्वाचित हुए हैं।
नवसृजित माहुल नगर पंचायत में पहली बार निकाय चुनाव हुआ। 22 नवंबर को हुए मतदान में 7573 मतदाताओं वाली सीट पर 5006 लोगों ने अपने मत का प्रयोग किया था। चुनाव में पूर्व भाजपा सांसद बाहुबली रमाकांत यादव की पत्नी सत्यभामा देवी के मादैन में उतरने से ये संवेदनीशल के साथ ही हाइप्रोफाइल भी थी। मतदान से लेकर मतगणना तक प्रशासन और लोगों की यहां विशेष नजर थी। नतीजे आए तो परिणाम इसके छीक उलट रहा। यहां पूर्व सांसद की पत्नी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। 673 मत पाकर तीसरे नंबर पर रहने के साथ ही उनकी जमानत भी जब्त हो गई है। भाजपा के दिग्गज नेता के हाथ से सीट फिसलने से भाजपा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। वहीं, रमाकांत यादव की साख पर भी असर पड़ा है। निर्दलीय बदरे आलम ने 951 मत पाकर चेयरमैन निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय ओम प्रकाश जायसवाल को 256 मतों से पराजित किया। बसपा के शौकत 587 मत पाकर चौथे और सपा की कुसुम 582 मत पाकर चौथे स्तान पर रहीं। उनकी भी जमानत जब्त हो गई है।
000000000000000
11 वार्डों में तीन पर एआईएमआईएम का कब्जा
अंबारी। माहुल नगर पंचायत के वार्ड एक से निर्दलीय प्रमिला, दो से एआईएमआईएम के भूलख, तीन से निर्दलीय महेंद्र, चार से निर्दलीय अनीता, पांच से भाजपा की रीना, छह से सपा के अफरोज, सात से एआईएमआईएम के शाह आलम, आठ से एआईएमआईएम के इमरान, नौ से बसपा के चंद्रभान, 10 से निर्दल खोजमन और 11 से निर्दल सोनू ने जीत दर्ज की।