आजमगढ़। आदर्श लोक शिक्षा प्रेरक वेलफेयर एसोसिएशन का प्रतिनिधि मंडल सोमवार को 28 माह से बकाया मानदेय और खंड शिक्षाधिकारी द्वारा किए जा रहे मनमानी को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया।
जिलाधिकारी को दिए गए ज्ञापन में शिक्षा प्रेरकों ने बताया कि मानदेय भुगतान में जिला समन्वयक द्वारा घोर लापरवाही बरती जा रही है। इतना ही नहीं भारत सरकार एवं निदेशक द्वारा जारी 30सितंबर से 31 दिसंबर तक बढ़ाए गए कार्यकाल को भी कुछ खंड शिक्षाधिकारी द्वारा अमान्य करके अपनी मर्जी थोपी जा रही है। इसके जानकारी पूर्व में जिला बेसिक शिक्षाधिकारी को दी जा चुकी है। 23 अक्तूबर को आप को भी पत्र के माध्यम से बकाया भुगतान के संबंध में अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई। प्रेरकों ने चेतावनी दी है कि जल्द से जल्द अगर समस्याओं का निदान नहीं किया गया तो आंदोलन करने के लिए एसोसिएशन बाध्य होगा। प्रतिनिधि मंडल में अखिलेश यादव, भानू प्रताप मौर्य, इंद्रेश कुमार, अर्जुन यादव, बबलू गिरी, अनिल कुमार, भानू र्मार्य, अनिता राय, सरोज यादव, अरविंद कुमार, प्रशांत यादव, संदीप यादव, राजकुमार यादव आदि शामिल रहे।