फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े 50 हजार की लूट

Tue, 05 Jan 2016 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
 तरवां थाने के भवरपुर गांव के पास मंगलवार की दोपहर बाइक सवार तीन बदमाशों ने अधेड़ को पिस्टल सटाकर 50 हजार रुपये लूट लिए। पीडि़त एसबीआई मेहनाजपुर से रुपये निकालकर बाइक से घर जा रहा था।
विज्ञापन



तरवां थाने के बनगांव निवासी लालजी राम पुत्र श्यामलाल खेती करते हैं। उनका खाता मेहनाजपुर बाजार में स्थित स्टेट बैंक में है। लालजी ने  मकान की मरम्मत करवाने के लिए मंगलवार को बैंक से 50 हजार रुपये निकाले और बाइक से घर रवाना हो गए।


मेहनाजपुर-खरिहानी मार्ग पर स्थित भवरपुर गांव के पास पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे लालजी बाइक लेकर गिर गए। इसके बाद दो बदमाश बाइक से नीचे उतरे जबकि तीसरा बाइक स्टार्ट कर बैठा ही रहा।
विज्ञापन



नीचे उतरे दोनों बदमाश लालजी के पास पहुंचे और उनकी कनपटी पर पिस्टल सटा दी। इसके बाद जेब में रखे 50 हजार रुपये लूट ले गए। बदमाशों के जाने के बाद लालजी ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। इस पर तरवां और मेहनाजपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई।


बाद में बैंक के सीसीटीवी फुटेज देखकर बदमाशों की तलाश की गई, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। प्रभारी निरीक्षक तरवां छत्रजीत सिंह ने बताया कि पुलिस बदमाशों की तलाश में है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें