आजमगढ़। जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफ बढ़ता देख शासन ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश जारी किया है। कहा है कि जिले में चल रही 108 एंबुलेंस सेवा की 50 फीसदी एंबुलेंस का प्रयोग कोरोना पॉजिटिव मरीजों को ले जाने और ले आने में किया जाए। इसके अलावा अन्य कहीं नहीं किया जाए।
जनपद में पिछले कुछ दिनों से लगातार 50 से ज्यादा की संख्या में कोरोना संक्रतिम मरीज मिले हैं। जनपद में सक्रिय केस कुल 582 पहुंच गई है। अभी तक 392 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कोरोना का संक्रमण बढ़ते देख जिला प्रशासन भी सकते में हैं। उधर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले में चल रही 108 एंबुलेंस सेवा में से 50 फीसदी एंबुलेंस कोरोना में प्रयोग करने के निर्देश दिए हैं। बाकी के एंबुलेंसों को अन्य कहीं प्रयोग करने को कहा है। जिले में कुल 106 एंबुलेंस चल रहे हैं। जिसमें 52 एंबुलेंस 108 सेवा एंबुलेंस व 54 एंबुलेंस 102 एंबुलेंस सेवा की है। वर्तमान समय में कुल 26 एंबुलेंस कोरोना मरीजों को ले जाने और ले आने में प्रयोग किया जा रहा है।