फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी दस्तावेज पर नौकरी करने वाले 50 फर्जी शिक्षक अब तक हुए बर्खास्त, 48 पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले में फर्जी दस्तावेजों के सहारे परिषदीय विद्यालयों में दशकों तक नौकरी करने वाले 50 शिक्षकों को बरखास्त कर दिया गया था, जिन पर बेसिक शिक्षा विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसमें 48 पर मुकदमा दर्ज कराया जा चुका है और दो और ऐसे शिक्षकों पर खंड शिक्षा अधिकारियों को एफआईआर दर्ज कराने को कहा गया है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग भले ही दूसरे के प्रमाणपत्रों पर नौकरी हासिल करने वाले शिक्षकों को बरखास्त कर दिया हो लेकिन मुकदमा दर्ज कराने और रिकवरी के मामले में फिसड्डी है। बर्खास्त किए जा चुके 50 फर्जी शिक्षकों में से 48 शिक्षकों के खिलाफ अब तक मुकदमा दर्ज किया जा चुका है लेकिन रिकवरी किसी से नहीं हुई। मार्टीनगंज व हरैया ब्लाक के दो शिक्षकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराना है लेकिन खंड शिक्षा अधिकारियों का कहना है कि इसका उनको आदेश ही नहीं मिला है। दोनों ने नौकरी तो पा ली लेकिन फर्जीवाड़ा खुलने के कारण ज्वाइन नहीं की। पांच साल बाद बीएसए ने उनकी सेवा समाप्त कर दी। इतना ही नहीं जिनके खिलाफ पहले से मुकदमा दर्ज है उन तमाम फर्जी शिक्षकों की तलाश नहीं हो पा रही है।
फर्जी शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। अब तक 50 फर्जी शिक्षकों को बर्खास्त किया जा चुका है। 48 पर मुकदमा हो चुका है। दो शिक्षकों पर भी जल्द एफआईआर हो जाएगी। रिकवरी की कार्यवाही भी चल रही है।-अंबरीष कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें